मनगवां। मनगवां पुलिस के द्वारा मानसिक विक्षिप्त लड़की के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी अंकुश गुप्ता पिता त्रिवेत्री प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 4 मनगवां जिला रीवा मध्यप्रदेश और धीरु लखेरा पिता सुरेश लखेरा उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 मनगवां थाना मनगवां जिला रीवा (म.प्र.) को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिनके विरुद्ध मनगवां थाने में अपराध क्रमाकं 434/25 धारा 64(2)(i), 64(2)(k), 70(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक गाजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना पुलिस स्टॉप के सहयोग से दोनो आरोपियों को शिकायत के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। View this post on Instagram जिसके संबंध में पीडिता के परिजनो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पुत्री जो मन्द बुद्धि है जो अपने पिता को अपने घर से खाना देने आती जाती थी। दो-तीन माह पूर्व आरोपीगणो द्वारा अपनी होटल/दुकान में बुला कर गलत काम किया। जिससे पीडिता गर्भवती हो गई। फरियादिया की सूचना/रिपोर्ट पर थाना मनगवां में आरोपीगणो के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर व तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपीगणो हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद आवश्यक कार्यवाही कर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, उप.निरी. राममिलन प्रजापति, प्रआर. 984 जय सिंह, प्रआर. 49 अवधेश तिवारी, प्रआर. 713 आशीष सिंह, आर. 401 अमरीश सिंह, आर. 994 अजय सिंह, आर. 674 कृष्णकान्त शर्मा का सराहनीय योगदान था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थाना जनेह से दो पहिया वाहनो की नीलामी की सूचना मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा बालाघाट में बाल कल्याण पर बैठक व निरीक्षण