मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पाण्डेय 26 से 29 अगस्त 2025 तक बालाघाट के दौरे पर हैं। 28 अगस्त 2025 को उन्होंने बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रमुखों, जैसे जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), सहायक आयुक्त (जनजातीय कार्य), जिला शिक्षा अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. अविनाश सहारे, सदस्य रमेश्वर मटाले, प्रीति जैन, नीतू द्विवेदी, सुनिता जंघेला, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य डॉ. जयश्री अरोरा, माधुरी पटले, जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री वैशाली सिंह, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री रचना चौधरी, प्रभारी श्रम अधिकारी श्री राकेश ठाकरे, बाल संरक्षण अधिकारी, और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। View this post on Instagram श्री पाण्डेय ने शासकीय/अशासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन संस्थानों में बालकों की सुरक्षा, देखरेख, और सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। उन्होंने अपोलो स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, और शासकीय कन्या परिसर गोंगलई में बच्चों से संवाद कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, और पॉक्सो एक्ट की जानकारी बच्चों को सरल तरीके से दी। शासकीय कन्या परिसर गोंगलई में उन्होंने पौधारोपण भी किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां पुलिस द्वारा मानसिक विक्षिप्त लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश इंदौर नगर निगम के तीन दल-बदलू पार्षदों की पार्षदी खतरे में, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को दो माह में निर्णय लेने का आदेश दिया