मनगवां/  रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड  के नेतृत्व में हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से दिनांक 24/08/2025 को 1 नफर आरोपी को मय अवैध नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी जो थाना मनगवां के अन्य 3 मोटर साईकिल चोरी के अपराधो में अप.क्र. 59/2025 धारा 303(2) BNS., अप.क्र. 328/2025 धारा 303(2) BNS., एवं अप.क्र. 400/2025 धारा 303(2) BNS. में वांछित था।
पूछताछ दौरान अपने अन्य साथियों का नाम चोरी में बताया गया। जिसमें से 1  आरोपी को पुलिस टीम गठित कर मय चोरी गई ( 1 )मोटरसाइकिल क्र. MH-12 QU-9190 कीमत 40000 रुपये,
( 2 ) मोटरसाइकिल डीलक्स क्र. MP-17 NA- 6139 कीमत40000 रुपये,
( 3 ) मोटरसाइकिल क्रमांक MP-17 ZN- 3365 कीमत 50000 रुपये और
( 4 ) एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल कीमत 80000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से दोनो आरोपी आकाश अग्निहोत्री पिता स्व. दीपेन्द्रमणि अग्निहोत्री उम्र 19 वर्ष निवासी दुअरा थाना मनगवां जिला रीवा मध्यप्रदेश एवं सचिन मिश्रा उर्फ यादवेश्वर पिता जगजीवन प्रसाद मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धवैया कोन थाना मनगवां जिला रीवा मध्यप्रदेश
को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया।
तथा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश लगातार जारी है।

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, सउनि. धीरेन्द्र सिंह, सउनि. प्रमोद पाण्डेय, प्रआर. 984 जय सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 49 अवधेश तिवारी, आर. 994 अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading