इंदौर: प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, और इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आवेश कुरैशी नामक युवक ने अवि बनकर एक हिंदू युवती से चार साल पहले फ्लैट दिलाने के बहाने दोस्ती की। इसके बाद उसने युवती को एक महिला मित्र के फ्लैट में रखा और शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। रवींद्र पराशर थाना प्रभारी सेंट्रल कोतवाली पीड़ित युवती. बुधवार रात को युवती आवेश की असलियत जानने के लिए सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में उसके घर पहुंची। वहां आवेश ने उसे सड़क पर मारपीट करते हुए अपने घर ले गया और कपड़े से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों तीसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां युवती ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि तारों में उलझने के कारण युवती की जान बच गई, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं। युवती ने बताया कि आवेश ने अपना नाम अवि बताया था और शादी कर अलग रहने की बात कही थी। आरोपी और उसके परिवार ने युवती के फोन से सारे सबूत डिलीट कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं और युवती के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, इस हालिया घटना के संबंध में युवती ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 लागू है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां नाम और धर्म छुपाकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डेढ़ माह के मासूम की गला रेतकर हत्या, मां पर गहराया संदेह एक नजर • इंदौर में अपर कलेक्टर रहते लोकायुक्त ने डॉ. बेडेकर पर एफआईआर दर्ज की थी