इंदौर: प्रदीप चौधरी।। इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहिरखेड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में डेढ़ माह के मासूम प्रियांश पादरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना पारदी डेरे में हुई, जहां बच्चे का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला। उस समय घर में बच्चे की मां नेहा, उसकी डेढ़ साल की बेटी और देवरानी मौजूद थीं। थाना प्रभारी सुशील पटेल थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, नेहा अचानक चिल्लाते हुए बाहर दौड़ी और अपनी देवरानी को बुलाकर बताया कि बच्चे को कुछ हो गया है। देवरानी ने घर में पहुंचकर देखा कि मासूम का गला कटा हुआ था और वह खून में लथपथ पड़ा था। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में बच्चे की मां नेहा पर संदेह गहराया है, क्योंकि परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि नेहा ने पहले भी मासूम का गला दबाने की कोशिश की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नेहा से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण को पारिवारिक विवाद या मानसिक स्थिति से जोड़ा जा रहा है। द्वारकापुरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेमी के घर तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, तारों में उलझने से बची जान फ्लैट दिलाने के बहाने दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग