अतरैला पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पीएम हेतु भेजा जवा

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका।

रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत  कठहाई गांव निवासी रामकृष्ण यादव (55 वर्ष) जो 7 अगस्त 2025 की रात 12 बजे अपनी गाय को ढूंढने निकले थे, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अतरैला थाने में दर्ज की गई थी। 10 दिन तक पुलिस, परिजन और ग्रामीणजन खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

18 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी नाले के किनारे एक पेड़ पर शव लटक रहा है। परिजनों ने शव की शिनाख्त रामकृष्ण यादव के रूप में की। अतरैला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, रात होने के कारण FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जो ऐसे मामलों में आवश्यक है।

चश्मदीदों के अनुसार, शव की स्थिति आत्महत्या जैसी नहीं लग रही थी। मौके पर मृतक का एक जूता और लोअर मिला, दूसरा जूता गायब था। हैरानी की बात यह थी कि शव के गले का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह गल चुका था जबकि नीचे का हिस्सा ठीक था।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां हर दो-तीन दिन में तलाश की जाती रही लेकिन पहले कुछ नहीं दिखा। अचानक शव का मिलना हत्या की आशंका को बल देता है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल, अतरैला पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading