हर्ष सांवले।। इंदौर, 18 अगस्त 2025: जनपद पंचायत इंदौर के सभा कक्ष में आज पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) 2022-23 की विकास खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगोर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र राऊ के संकाय सदस्य संजय शर्मा, संजय लावरे, जिला पंचायत प्रकोष्ठ प्रभारी विजय शर्मा उपस्थित थे।विकास खंड समन्वयक रेखा दीक्षित ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पुष्प माला से स्वागत किया, जबकि प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने अन्य अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया। संजय शर्मा और संजय लावरे ने PAI 1.0 के बारे में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगोर ने भी पंचायत उन्नति सूचकांक के संबंध में सरपंचों और सचिवों को मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन अशोक मालवीय (पी.सी.ओ.) ने किया, और अंत में रेखा दीक्षित (BC RGSA) ने आभार प्रदर्शन किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण 11 दिन से लापता अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला, सस्पेंस बरकरार