इंदौर: प्रदीप चौधरी।। जन्माष्टमी के पावन अवसर से पहले इंदौर में महाभारत पथ के संपादक कृष्णकांत मेनारिया द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने का मामला सामने आया था। मेनारिया ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को ‘श्वान’ बताकर उनकी छवि को ठेस पहुंचाई गई। इस पोस्ट से हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया। बजरंग दल की शिकायत पर एमजी रोड थाने में कृष्णकांत मेनारिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत FIR दर्ज की गई है। हिंदू संगठन इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने इंदौर में जन्माष्टमी के उत्सव पर भी असर डालने की आशंका पैदा कर दी थी । शहर में जन्माष्टमी का पर्व हर साल तिलक पथ चौराहे पर भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां पथ संचलन, बांसुरी वादन, और भजन संध्या जैसे आयोजन होते हैं। इस बार इस विवाद के कारण उत्सव का माहौल प्रभावित हुआ…! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या कदम उठाता है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और वे इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झालावाड़ में नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई: 88 ग्राम MD ड्रग के साथ दो युवक गिरफ्तार आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित
You must be logged in to post a comment.