झालावाड़, राजस्थान: नारकोटिक्स विंग ने 88 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो युवकों, तौकिर (24) और यश परमार (19) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईएसबीटी बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर की गई, जहां दोनों ड्रग सप्लाई करने आए थे। ड्रग की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है। नारकोटिक्स विंग की SI सीमा मिमरोट के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ऑपरेशन में प्रआ पंकज, मनीष, आर.अमित, प्रदीप, रजनीश और विश्वविद्यालय स्मिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स केपी वेंकटेश्वर राव के निर्देशन और उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता पर पुलिस कार्रवाई: बिना अनुमति आयोजन के लिए आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में जन्माष्टमी से पहले विवाद: भगवान श्रीकृष्ण के अपमान पर FIR, हिंदू संगठनों में आक्रोश