सफाई और वृक्षारोपण कर दिया गया जीवन बचानें का संदेश। एकजुट होकर देश सेवा करनें की प्रेरणा देगी तिरंगा यात्रा -नीता राष्ट्रवाद की भावना को प्रवल करनें तिरंगा यात्रा -सर्जेश पांडेय जवा । रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तराई अंचल में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एक 13 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रवाद और देशभक्ति की अपनी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी अतरैला मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का संयोजन मंडल अध्यक्ष शालिक राम साहू और मंडल पदाधिकारी महामंत्री शिवशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष देवदास द्विवेदी, मंडल मंत्री अनिल कुमार गुप्ता मस्ताना और कार्यसमिति सदस्यों द्वारा किया गया। वही तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा डभौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री और जवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पदाधिकारियों,कार्यकताओं नें यात्रा में भागीदारी कर यात्रा को व्यापकता प्रदान की।तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता व श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक विवेक गौतम,जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी, भाजपा नेता घनश्याम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सोनी, शरद साहू, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह सहित सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रभक्त नवजवानों और किसान-मजदूरों नें तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता को शानदार अभिव्यक्ति दी। यह यात्रा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के इटमा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा,बरौंहां, हरदहन, मोहरा मोड़, अतरैला,बम्हना ,तेंदुनीं,बरूआर, चौखंडी,शिवपुर,रामधारी,चौथ,पटियारी,नष्टिगमां,लटियार और पनवार गांव सहित एक दर्जन से अधिक गांवों से गुजर कर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रभक्ति की अलख को जन जन तक पहुंचाने का शानदार प्रदर्शन किया। अतरैला में स्कूली बच्चों नें यात्रा में शामिल होकर यात्रा को आकर्षक बना दिया। डभौरा मंडल के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय नष्टिगवा में सफाई और वृक्षारोपण का काम करके मानव जीवन को सुखमय और सुरक्षित रखनें का संदेश दिया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता सर्जेश पांडेय नें कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रवाद की भावना को प्रवल कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य है। हम सबको इस राष्ट्रीय ध्वज के नीचे आकर साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए काम करना है। जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता कोल नें कहा कि आज का दिन हमको एकजुट होकर देश के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी विवेक गौतम ने कहा कि पूरे जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन “शसक्त भारत और समृद्ध भारत” के निर्माण के संकल्प के साथ आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करने के लिए किया गया है।युवराज घनश्याम सिंह ने कहा कि आज हम तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों की शहादत को शीश झुका कर प्रणाम कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री शिवशंकर तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष डॉ. देवदास द्विवेदी,मंडल मंत्री अनिल कुमार गुप्ता मस्ताना ,प्रमोद पयासी,सोनू पाठक,दीपक तिवारी, उमाकांत द्विवेदी,जय गणेश सोनी, राजकुमार समदरिया,पुष्पराज सिंह, सरपंच अतरैला रामभवन पांडेय,सरपंच दिलीप सिंह, राजीव द्विवेदी, अशोक गौतम,अनरूद्ध द्विवेदी,किशोरी लाल मिश्रा, राजमणि गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, शिवशंकर पाल, रघुवीर साहू,जवा मंडल से देवेन्द्र सिंह, विनोद पांडेय,लवकुश सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुशवाहा,सुचित गुप्ता ,अमित सिंह,डभौरा मंडल से दिनेश मिश्रा,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गुप्ता, रामपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह देवरी,प्रमोद सिंह , मोनू , संजीव सिंह, प्रवीण सिंह सहित पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध मादक पदार्थ गांजा,नशीली कफ सीरप व नशीली टैबलेट का विक्रय करनें वाले आरोपी को मनगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार खुदा चाहे तो भारत की तरक्की रुक नहीं सकती– बहुत कुछ हुआ… बहुत होना है बाकी
You must be logged in to post a comment.