मनगवां थाना निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़ की सक्रियता लायी रंग। मनगवां । रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमति आरती सिंह के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमति प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में हमराह थाना पुलिस स्टाफ की मदद से दिनांक 13/08/2025 को ग्राम बेलवा पैकान निवासी जीवेन्द्र सिंह उर्फ शेर सिंह पिता स्व. बृजगोपाल सिंह उम्र 27 वर्ष जो अपने भाई शैलेन्द्र सिंह के साथ प्रयागराज मोड ओव्हर ब्रिज मनगवां के नीचे अपने साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा/कोरेक्स एवं नशीली टेबलेट लिये विक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखविर के बताये गये स्थान में जाकर देखा कि एक व्यक्ति रोड के किनारे पीले लाल रंग का झोला लिये बैठा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया। जिसको हमराही पुलिस स्टाफ की मदद से काफी अथक प्रयास के बाद घेराबन्दी कर पकडा गया। जिसकी तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गाँजा, नशीली कफ सीरप एवं नशीली गोलिया/कैप्सूलो की तस्करी/विक्रय करने हेतु लिये पाया गया। जो अवैध मादक पदार्थों को मौके जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो के विरुद्ध थाना मनगवां में अप.क्र. 418/2025 धारा 8,20 (बी), 21,22 NDPS ACT. 5/13 औ. निय. अधि. के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार सुदा आरोपी 1 नफर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है। वही आरोपी के पास से 1.028 किग्रा. गांजा कीमती 10000, 8 नग कफ सीरप कीमती 1560, 10 कैप्सूल, 5 नग टेबलेट एवं दो लाख रुपये नगद सहित कुल कीमती 211560 रुपये जब्त हुए। उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, सउनि. सियाशरण रावत, प्रआर. 984 जय सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 713 आशीष सिंह, आर. 401 अमरीश सिंह, आर. 616 अवनीश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा : डॉ. यादव उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई तराई अंचल मे तिरंगा यात्रा
You must be logged in to post a comment.