रोड नही होने पर एम्बुलेंस की जगह मरीज को बांस के सहारे पहुचाया गया मुख्य मार्ग।

सरकार दावों एवं विकास की खुली पोल।


   गंगेव । रीवा जिले मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गंगेव जनपद पंचायत के आलमगंज गांव से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। जहा पर रोड नही होने पर कीचड़ भरे रास्ते से 95 वर्षीय बुजुर्ग को बांस के सहारे उठा कर मुख्य मार्ग तक पहुचाया गया। जो सरकार के दावों एवं विकास कार्यो की पोल खोल कर रख दी। ये जिले का पहला मामला नही है ऐसे कई मामले सामने आ चुके है फिर भी सरकार के सांसद विधायक और मंत्री हर मंच से अपनी पीठ थपथपाते नही थकते है।
लेकिन ग्रामीण अंचल की यही हकीकत है।

  बताया जाता है आलमगंज निवासी जमुना प्रसाद पाठक उम्र 95 वर्ष की  सुवह 7 बजे से तबियत खराब हो। एम्बुलेंस के लिए 108 नंबर को डायल किया गया लेकिन गांव में सड़क नही होने से घर तक एम्बुलेंस नही पहुंच पाई। तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने एम्बुलेंस की जगह बांस में लाद कर कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य मार्ग तक लाया गया, इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल पहुचाया गया।

वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़के इतनी जर्जर है कि ग्रामीणों को घुटनों तक कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पड़ता है। शिकायत पर न ही सरपंच सचिव सुनते न ही जनपद पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष और न ही जनपद सीईओ सुनते है।

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों द्वारा मंचो से विकास के वादे तो जरूर करते है लेकिन हकीकत में कुछ और ही है।/

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading