इंदौर: प्रदीप चौधरी।। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने ट्रेप कार्रवाई की। म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले का विवरण:आवेदक सूर्यकांत सोनोने (37 वर्ष, निवासी: 15, पंचमूर्ति नगर, राजमोहल्ला, इंदौर) ने नलिया बाखल, इंदौर में किराए के गोडाउन में स्टीम मशीन व्यवसाय के लिए 10 किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोपी शैलेन्द्र पाटकर ने 40,000 रुपये शासकीय शुल्क के अतिरिक्त 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत पर, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में 06.08.2025 को शिकायत का सत्यापन किया गया। ट्रेप कार्रवाई:07.08.2025 को लोकायुक्त टीम ने ट्रेप आयोजित कर आरोपी को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई जारी है। ट्रेप दल:निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, चेतन परिहार, राकेश मिश्रा, कमलेश परिहार। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच भोपाल की बड़ी कार्रवाई: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 5.84 ग्राम स्मैक जब्त प्रेरणा जनकल्याण समिति के तत्वाधान में निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा