कावड़ यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा और पूर्णिमा तिवारी सहित सैकड़ो लोग हुए शामिल।

जवा । हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लूक के महाना नदी घाट से लोकेश्वरनाथ मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा प्रेरणा जनकल्याण समिति के अध्यक्षया पूर्णिमा तिवारी, संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली गई। जहा पर सैकड़ो की संख्या में शिव भक्तों ने कावड़ लेकर बम बम भोले की जयकारा लगाते नाचते झूमते लोकेश्वेरनाथ मंदिर तक पहुचे।

वहां पर बड़े ही विधि विधान के साथ भोलेनाथ को जलाभिषेक कर भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजनं कराया गया।
जिस पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये।

प्रेरणा जनकल्याण समिति की अध्यक्षया पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि ये हमारे सनातन धर्म के लिए कावड़ यात्रा आस्था का प्रतीक है। सामूहिक रूप से जलाभिषेक कर के क्षेत्र वासियों के प्रगति की कामना भगवान से करेगे।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि यह आयोजनं प्रत्येक वर्ष किया जाता है जो क्षेत्र के भक्तगण लोग बाहर कावड़ लेकर नही जा पाते है वो लोग यहा से कावड़ लेकर जल चढ़ाते है।
ये भगवान भोलेनाथ की तपस्थली है ये जगह आस्था का केंद्र है जहा पर लोग आते है और अपनी मान्यताएं पूर्ण करते है।


वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा ने कहा कि जनकल्याण के हितार्थ सदैव चलने वाली यह कावड़ यात्रा महाना नदी घाट से शुरू किया गया जो लोकेश्वरनाथ मंदिर में जाकर समाप्त होगी। हम यही कामना करते है इस तराई अंचल के लोगो पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे।

उस दौरान पूर्णिमा तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, मोहित गौतम, प्रो. मनीष त्रिपाठी, प्रो. अरविंद गुप्ता,  एडवोकेट शिवकुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading