इंदौर, प्रदीप चौधरी।। बजरंग नगर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण मास के दौरान चल रहे रामचरितमानस के पाठ का समापन उत्तर कांड के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री राम के रामराज्य महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान श्री राम की 51 दीपकों से महाआरती की और लगातार कपूर आरती का आयोजन किया।

महोत्सव में भगवान श्री पशुपतिनाथ, श्री हनुमान, माता जगदंबे और श्री राधा-कृष्ण की आरती का भी भक्तों ने आनंद लिया। इस अवसर पर सुरेंद्र झवर, शिव संजय पाठक, वीरेंद्र गर्ग, मयंक गर्ग, विजय नीमा, अग्रवाल, उपाध्याय, पंडित शास्त्री और पंडित डॉ. भूपेंद्र भाई धारवा (पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय बाल श्रम सलाहकार समिति, श्रम मंत्रालय, भारत सरकार, और संत पुजारी संगठन एकात्मक समिति, पूर्व सदस्य पर्यावरण वहिनी, पर्यावरण मंत्रालय) का श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी पर जन्मदिवस विशेष रूप से मनाया गया।

सभी उपस्थित भक्तों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया और भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाते हुए पांच तत्वों के संरक्षण, भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को जीवन में उतारने का प्रण किया। भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आचरण को अनुकरण करते हुए राष्ट्रगीत, लोकगीत और जनकल्याण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम देर रात 1:00 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के अनेक भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का एक अनुपम उदाहरण बना।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading