इंदौर, प्रदीप चौधरी: न्यायनगर उद्यान, सुखलिया स्थित महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय स्थापना वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान महादेव का विधिवत पूजन, नवग्रह पूजा, नव ध्वजा आरोहण, अभिषेक और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मातृ शक्ति और भजन मंडलियों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संध्या काल में भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद महाआरती हुई। इसके पश्चात अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रसिद्ध भजन गायक संजय मिश्रा ने सुंदरकांड और भजनों का पाठ कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन समिति के जितेंद्र पचौरी ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद से पिछले एक वर्ष में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के रहवासी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। पूर्व न्यायाधीश ओ.पी. शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठानों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मंदिर को आध्यात्मिक, सामाजिक और प्रेरणादायी स्थल बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के रहवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ढखरा निवासी युवक दुर्घटना से हुआ बुरी तरह से घायल, KEM हॉस्पिटल मुंबई में चल रहा इलाज श्री पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण मास में रामचरितमानस पाठ के साथ रामराज्य महोत्सव का भव्य आयोजन