छात्रवृत्ति में लापरवाही: उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी को भारी पड़ाभोपाल। प्रदीप चौधरी।। नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद को शासकीय महाविद्यालय, नटेरन, जिला विदिशा में अध्ययनरत छात्र सुमित साहू को वर्ष 2021-22 और 2022-23 की पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति समय पर न दिलाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस लापरवाही के चलते उनकी दो वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं।छात्र सुमित साहू ने स्कॉलरशिप में देरी के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, सुमित ने प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए 22 जनवरी 2021 को आवेदन किया था, लेकिन महाविद्यालय ने इसे एक वर्ष से अधिक समय बाद 11 मार्च 2022 को मंजूर किया। शिकायत का संतुष्टिपूर्ण समाधान होने से पहले ही एल-2 अधिकारी डॉ. नीता पाण्डे, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, विदिशा ने मामले को एल-3 अधिकारी डॉ. मथुरा प्रसाद, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, भोपाल-नर्मदापुरम संभाग को अनुशंसा के लिए भेज दिया। समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान न होने के कारण यह मामला समाधान ऑनलाइन पर चर्चा के लिए चिन्हित हुआ।उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह मलावी द्वारा जारी नोटिस में डॉ. मथुरा प्रसाद से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।स्रोत: उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश[](http://www.highereducation.mp.gov.in/) Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गैस सुरक्षा पर सख्ती: रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, 14 गैस सिलेंडर सहित मोटर जप्त पंडित प्रदीप मिश्रा पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और धार्मिक अंधविश्वास फैलाने का आरोप; FIR की मांग