प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश के झाबुआ में 28 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10 बजे एक गंभीर हादसा हुआ। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की सरकारी गाड़ी को उनके बंगले के बाहर निकलते ही एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कलेक्टर की गाड़ी (टोयोटा) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और बीच में लगे पोल से जा टकराई। गाड़ी में कलेक्टर नेहा मीना, उनका सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कलेक्टर अपने बंगले से दफ्तर जाने के लिए निकली थीं। डंपर के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ सूत्रों ने इसे महज हादसा न मानकर हत्या की साजिश की आशंका भी जताई है, क्योंकि डंपर के बंगले के बाहर खड़े होने और अचानक टक्कर मारने का समय संदेहास्पद लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दिशा में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कलेक्टर नेहा मीना, जो अपनी कार्यकुशलता और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024 से सम्मानित हुई थीं, इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। गाड़ी की मजबूत बनावट और संभवतः डंपर की टक्कर की तीव्रता कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और डंपर चालक से पूछताछ जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा: हर्षवर्धन जैन पर रेड कॉर्नर नोटिस, शेल कंपनियों से करोड़ों की ठगी — हवाला नेटवर्क में किसका पैसा? श्रीनगर में 3 आतंकी ढेर, सेना के ‘ऑपरेशन महादेव’ को बड़ी सफलता, अभी भी चल रहा एनकाउंटर