जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर जिले के हरवान क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक विशेष आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत सोमवार को तीन आतंकवादियों को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल हुई। इस मुठभेड़ को बीते अप्रैल में पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी। इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुई थी। हमले की जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थेहमले के बाद हुई जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए। इसमें तीन आतंकियों के नाम थे, अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है। इन पर 20-20 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि NIA ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने इन्हीं तीन आतंकियों के नाम उजागर किए हैं या किन्हीं और आतंकियों के। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं कलेक्टर नाग पंचमी: श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन