सामुदायिक स्वास्थ्य नईगढ़ी में सभी का चल रहा इलाज,एक महिला को रीवा किया गया रेफर।नईगढ़ी मऊगंज । मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत देवरी बघेलान गांव में हरियाली पूजा के अवसर पर बांटे गए कोदो के रोट प्रसाद से 13 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया। जिसमे एक महिला की हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा में रेफर किया गया। बताया जाता है कि माता रानी मंदिर में दोपहर में पूजा-पाठ के बाद कोदो के आटे से बने ‘रोट’ के प्रसाद को वितरित किया गया था। जैसे ही ग्रामीणों ने प्रसाद का सेवन किया कुछ ही समय में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आने लगीं। जिन्हें तत्काल नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है और अब मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है जिसमे एक महिला सुनीता बसोर की हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है। जानकारी लगते ही वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और प्रशासन से सहयोग करने की बातें की।फिलहाल पूरा स्वास्थ्य विभाग जी जान से लगा हुआ है।वही खबर लगते ही मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम बी.पी. पांडे एवं तहसीलदार श्यामलाल मोगरे को तत्काल नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बीमार ग्रामीणों की स्थिति का अवलोकन किया तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 3 आरोपियों को त्योंथर विशेष न्यायालय पास्को द्वारा सुनाई गयी सजा अर्हम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पेटलावद में “हरियाली दिवस” मनाया गया
You must be logged in to post a comment.