आबकारी विभाग और शराब ठेकेदार के मिलीभगत से एक बिल्टी में दो बार किया जा रहा था परिवहन।

सिरमौर रीवा।  रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

उक्त कार्यवाही सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP17ZM 4822) में भारी मात्रा में शराब लोड कर बरदहा घाटी होते हुए अतरैला की ओर लायी जा रही थी
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर उसमें 300 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो आरोपी अजय सोधिया और मनोज वर्मा उर्फ गोलू को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस द्वारा इस मामले की आगे जांच की जा रही है कि शराब कहाँ से लाई गई थी और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जानी थी। सिरमौर पुलिस की इस कार्यवाही को जहा स्थानीय लोगों ने सराहा है। वही शराब माफियाओ में दहशत का माहौल है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भार्गवी वाइन्स कंपोजिट शराब दुकान बरौली ठकुरान जवा के दबंग ठेकेदार द्वारा आबकारी विभाग और आबकारी इंस्पेक्टर तथा सम्बंधित थाना प्रभारियों  के मिलीभगत से पूरे जवा तहसील के गांव गांव में पैकारी कराकर लोगो को नशे के लत में लगा दिया है।

दबंगई इतनी की थाना प्रभारी से लेकर आबकारी विभाग तक पैसे के लिए नतमस्तक है यही बजह है कि कार्यवाही नही होती है।

सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने अवैध शराब को पकड़ कर ठेकेदार, आबकारी विभाग और थाना प्रभारियों की पोल खोल दी है कि किस तरह से फर्जी तरीके से शराब का परिवहन किया जाता है।
जिसे देखते हुए रीवा आईजी को नशा मुक्ति के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी करना चाहिए ताकि पूरा संभाग नशा मुक्त हो सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading