शासन प्रशासन के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। जवा । गुरुवार को हुई जोरदार बारिश के बाद जवा तहसील और त्योंथर तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है हालांकि दूसरी बार आयी बाढ़ से कोई जनहानि की शिकायत सामने नही आई । लेकिन कई गांवों के लोग बाढ़ से अपने अपने घरों में कैद हो गए है।हालात ये है कि 3 तीन से बाढ़ के बजह से जनकहाई गांव टापू बना हुआ है इसके अलावा ददरी,पैरा,नीवा गोहट,बरहटा, तेजनहा,नगवा, सितलहा और बसुआर सहित अन्य कई गांव के लोग बाढ़ के बजह से अपने अपने घरों में कैद हो गए है। यदि कोई बीमार पड़ जाए या कोई डिलेवरी का केस आ जाये तो उसे अस्पताल तक पहुचाना टेडी खीर हो गया है। अभी हाल ही में भनिगवा ग्राम पंचायत अंतर्गत बरहटा गांव की गर्भवती बेटी की प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन दलदल भरे रास्ते के साथ साथ कई नालों के अलावा महाना नदी में उफान होने से गर्भवती महिला को जवा अस्पताल तक नही पहुचाया जा सका और उसकी मौत हो गयी। जिस बजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो को डर सता रहा है कि यदि कोई ऐसा मामला पुनः आ गया तो उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुचाया जाएगा। इस संबंध जनकहाई निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हमारा गांव टापू बन गया है कोई बीमार पड़ जाए या डिलेवरी का केस आ जाये तो उन्हें अस्पताल तक पहुचाना मुश्किल है क्योंकि इस गांव से जवा जाने के लिए बम्हनी नाला पुल, एक रपटा,महाना नदी पुल और टमस नदी पुल पार करके अस्पताल तक जाना पड़ेगा जो बाढ़ के समय बहुत ही मुश्किल काम है यदि त्योंथर की ओर जाना है तो बैरकुण्ड नाला, बैरगिया नाला और ददरी पुल पड़ता है जो सभी उफान पर है यदि सिरमौर जाना है तो पहाड़ है जहा पर निर्माणाधीन सड़क है कुल मिलाकर बाहर जाने का कोई रास्ता नही है। यदि शासन द्वारा नालों में रपटा की जगह पुल, महाना नदी और टमस नदी में बने पुल की ऊँचाई बढ़ा दिया जाय तो लोगो की परेशानी समाप्त हो सकती है। देखना होगा कि जवा तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो को कब तक मे बाढ़ जैसी समस्या से निजात मिलेगी। क्या सांसद,विधायक और डिप्टी सीएम के द्वारा अपने चहेते मतदाताओं की समस्या को संज्ञान में लिया जाएगा या यूं ही आम जनता बाढ़ जैसे समस्या से जूझती रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में: अवैध वाहनों की ओवरलोडिंग, प्रशासन की लापरवाही बरकरार बागसेवनिया थाने के ASI बृजेश मिश्रा पर युवक से मारपीट और युवतियों को गाली देने का आरोप