सिरमौर । रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के कुशल निर्देशन व एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा नशीली कफ सिरप ऑनरेक्स की तस्करी करते हुए आदतन अपराधी सनत गौतम उर्फ बम को 50 नग नशीली प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है। 15/07/2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर रीवा डभौंरा मार्ग पर छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी सनत कुमार गौतम उर्फ बम पिता प्रद्युम्न गौतम उम्र 50 वर्ष निवासी बदराव गौतमान थाना सिरमौर जिला रीवा के कब्जे से 50 शीशी प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप ऑनरेक्स कीमत लगभग 10000 रूपये तथा एक बोलोरो वाहन कीमत 3 लाख रुपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट तथा 5,13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिरमौर में कई अपराध दर्ज है। उक्त कार्यवाही में सिरमौर थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक तिवारी, सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल वर्मा,आर. 354 कैलाश सोलंकी, महिला आरक्षक पुष्पा सिंह, आर. 1113 सत्यप्रकाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा कोर्ट का फैसला फर्जी गैंगरेप-पॉक्सो मामले में 3 पत्रकार बरी अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा
You must be logged in to post a comment.