भारी संख्या में ग्रामीणों सहित अतरैला पुलिस बल रहा मौजूद। ग्रामीणों की मेहनत लायी रंग, ग्रामीणों में दिखा खुशी का माहौल। Tv24 News, Ind24 News और NNW न्यूज़ चैनेल खबर का असर कोनी जवा । कलेक्टर रीवा के निर्देशन में आज कोनी ग्राम पंचायत अंतर्गत पैपखरा, पोखरी टोला, तलरी, रुपौली और चांद कुरैली गांव के मुख्य रास्ते तेंदुआ नाला के पास भूमि स्वामी के द्वारा सरहदी में अतिक्रमण कर लेने से 1 माह से लगभग 5000 लोगो का रास्ता अवरूद्ध हो गया था रास्ता अवरूद्ध होंने से विद्यार्थियों का स्कूल आना बंद हो गया था बिमारी से जूझ रहे लोग अस्पताल तक नही पहुच पा रहे थे ग्राम पंचायत तक लोग नही पहुच पा रहे थे। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा कई शासन प्रशासन,सांसद, विधायक और कलेक्टर रीवा को आवेदन दिया गया था लेकिन निराकरण नही हुआ। समस्याओं का निराकरण नही होने पर ग्रामीणों ने समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया था तब कही जाकर जिला कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल और अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने सख्त कदम उठाते हुए जवा तहसीलदार और जवा एसडीएम को निर्देश जारी किये थे कि 16 जुलाई 2025 को सुवह 11 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करे कोई समस्या आने पर पुलिस बल का प्रयोग करे। कलेक्टर के निर्देशन पर आज दिनांक 16/07/25 को जवा तहसीलदार जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अतरैला सर्किल नायब तहसीलदार और डभौरा सर्किल नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी तथा अतरैला पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई और कुछ ही घंटों में सैकड़ो ग्रामीणों के उपस्थिति में अतिक्रमण को हटाया गया। जिसमे जल्द सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। अतिक्रमण हटते ही ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का माहौल दिखा। जो रीवा कलेक्टर का एक सराहनीय कार्य है जिसे कोनी ग्राम पंचायत की जनता हमेशा याद रखेंगे। वही जवा तहसीलदार द्वारा सरहदी भूमि स्वामी को निर्देशित किया गया कि अगर दोबारा मार्ग विरुद्ध किया गया या सरकारी मार्ग में तारवाड़ी लगाई गई तथा प्रशासनिक कार्य में बाधा डाला गया तो एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वर्ण मंदिर को फिर बम से उडाने की धमकी, बीते 3 दिन में तीसरी घटना रीवा कोर्ट का फैसला फर्जी गैंगरेप-पॉक्सो मामले में 3 पत्रकार बरी
You must be logged in to post a comment.