हर वर्ष करोड़ो खर्च के बाद भी पानी मे बहा रीवा का विकास।

ठेकेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि  मालामाल, आम जनता बेहाल।

रीवा । बीते दिन और रात्रि में रुक रुक कर हुई बारिश ने पूरे रीवा शहर को हिला कर रख दिया है। शहर के कई वार्ड जलमग्न हो गए है लोगो के घरों में पानी भर गया। लोग सुरक्षित स्थान में पलायन कर रहे है घर मे रखा खाद्य पदार्थ, गड्ढे रजाई व अन्य उपयोगी समान खराब हो रहे है। शहर की हालत देखते ही जब तक प्रशासन सर्तक हुआ तब तक में कई वार्ड जलमग्न हो गए।


जबकि समाजसेवी अविराज ने नगरनिगम आयुक्त को मई माह में ही आवेदन देकर सचेत किये थे कि बारिश से पहले शहर के सीवर लाइन, नाली और जहा पानी का भराव होता है उसकी मरम्मत कार्य कराया जाय ताकि बरसात में लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लेकिन प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया गया जिसका नतीजा आज सामने है।

वही नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के चहेतों ठेकेदारो के द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की पोल खुल कर सामने आ गयी है।

करोड़ो की लागत से बनी एयरपोर्ट की बाउंड्री बाल ही पहली बारिश में धराशायी हो गयी। शहर के कई वार्डो की बन रही नालियां टूट गयी है सड़के टूटकर दलदल में तब्दील हो गयी है जगह जगह वाहन फस रहे है यहा तक कि वार्ड क्रमांक-15 और 44 के सड़क खराब होने से पैदल चलने वाले और बाइक सवार फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। ये सिलसिला बीते 10 दिन से लगातार रीवा शहर में चल रहा है फिर भी प्रशासन हाथ पे हाथ रखे बैठा हुआ है। जिसके लिए जनता जिम्मेदारों से जाबाव मांग रही है कि विकास की गंगा कहां है।

ठेकेदार और जनप्रतिनिधि और अधिकारी मालामाल, आम जनता बेहाल।


सूत्रों के मुताबिक रीवा शहर में जितने टेंडर होते है वो चुने हुए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के चहेते होते है जो निविदा लेने के बाद अधिकारियों के मिलीभगत से मनमानी तरीके से गुणवत्ताविहीन कार्य कराते है और अपनी जेब भरते है जो कुछ ही दिनों में टूट जाती है लेकिन न ही विभाग द्वारा कोई जांच की जाती है न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती जिससे जनता परेशान रहती है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading