ट्रक के सीक्रेट केबिन में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा।

रीवा।  जिला मुख्यालय अंतर्गत विश्वविद्यालय थाना पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 448 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपए है।


पुलिस ने मौके से दो ट्रक जब्त किए हैं जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है जब्त गांजा और ट्रकों की कुल कीमत 91 लाख रुपए से ज्यादा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अजगरहा बाईपास पर दो संदिग्ध ट्रकों को रोका। जांच के दौरान एक ट्रक के सीक्रेट केबिन से 448 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें वीरेंद्र पटेल और रोहित सिंह शामिल हैं दोनों उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रकों के जरिए यह नशे की खेप सप्लाई की जा रही थी। एक ट्रक पूरी तरह से अनलोड था जबकि दूसरे के केबिन में गांजा छिपा हुआ था।


जिनपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पूछताछ जारी है फिलहाल पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मामले में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच जारी है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading