शव को पीएम हेतु भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा।

जवा 100 डायल चालक बृजेश मिश्रा का है ट्रैक्टर- परिजन

जवा- रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरी मेडिकल स्टोर के पास सुवह करीब 11 बजे दर्दनाक घटना घट गई जिसमें बाइक सवार युवक की ऑन दी स्पॉट मौत हो गयी।
जिसे जवा पुलिस के द्वारा मर्चुरी में रखा गया परिजनों का आरोप है जब पुलिस वालों से शव देखने के कहा गया तो शव नही दिखाया जा रहा था जब सभी लोग हंगामा पर उतारू हुए तो किसी तरह से दो लोगो को शव दिखाया गया।

सवाल यही आखिर परिजनों को शव क्यो नही दिखाया जा रहा था क्या कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही थी।

बताया जाता है उक्त युवक राम चरण मांझी पिता गेंदालाल मांझी उम्र 22 वर्ष
ग्राम कैथा का निवासी है जो जवा क्षेत्र में रिस्तेदारो के यहा आया हुआ था तभी डभौरा की तरफ से गिट्टी सरिया लोड किये तेज रफ्तार से आ रहा सोनालिका ट्रैक्टर के ट्राली से टकरा गया और ट्राली का चका मृतक के सिर पर चढ़ गया जिसकी मौत हो गयी।

मौका पाते ही गूंगा ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर मौके में पहुची जवा पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़कर थाने परिसर में रखा गया है।

अब देखना होगा कि क्या पुलिस उक्त ट्रैक्टर मालिक पर कार्यवाही करेगी या यूं ही मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

बता दे कि जवा पुलिस के संरक्षण में खुले आम नाबालिग ड्राइवर, बिना लाइसेंस के ड्राइवर, बिना रजिस्ट्रेशन के ट्राली 24 घंटे अवैध बालू गिट्टी, पत्थर का परिवहन करते दिखाई देते है लेकिन जवा पुलिस कभी कार्यवाही नही करते है क्योंकि सभी ट्रैक्टर वालो,हाइवा वालो का मंथली सेटअप होता है।

जिसका नतीजा है कि ये दुर्घटना घटी है इसके पहले भी कई दुर्घटनाये हो चुकी है।

वही मृतक के परिजन और बुआ ने जवा थाने का 100 डायल वाहन चलाने वाले बृजेश मिश्रा ग्राम अकौरी का ट्रैक्टर है बताया।

साथ ही परिजनों ने जवा पुलिस पर ड्राइवर और 100 डायल के ड्राइवर को बचाने का आरोप लगाया है कि नाम बताने के बाद भी ट्रैक्टर मालिक का नाम एफआईआर में दर्ज नही किया गया।

सवाल यही की क्या गरीब की जान,जान नही है।

जिसके लिए कई समाजसेवियों ने रीवा पुलिस अधीक्षक से निवेदन किये है कि जो भी स्थानीय  ड्राइवर हैं नगर सैनिक है उन्हें दूसरे तहसील में पदस्थ किया जाय ताकि वो लोग लोकल स्तर पर अपनी धौस न दिखा पाए।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading