प्रदीप चौधरी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर में बैठकर अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के खिवनी खुर्द गांव पहुंचे। उन्होंने कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलकर पीड़ित आदिवासी परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ितों से मुलाकात और भोजन मंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अस्थाई घरों में रह रही आदिवासी बहनों के साथ बड़े प्रेम से भोजन किया। बारिश के बावजूद भारी संख्या में ग्रामीण खेत में आयोजित पंचायत में शामिल हुए। सरकार की संवेदनशीलता और वादा शिवराज ने कहा, “मैं सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि आपके सेवक के रूप में आपका दर्द बांटने आया हूं।” उन्होंने स्थानीय आदिवासियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार संवेदनशील है और गरीब कल्याण उसका लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसी भी पीड़ित आदिवासी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।” अधिकारियों पर कार्रवाई और सहायता का भरोसा मंत्री ने कुछ अधिकारियों के अमानवीय कार्यों की निंदा की, जिन्होंने सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई है, जो अत्यंत संवेदनशील हैं। नुकसान का सर्वे कर क्षतिपूर्ति की जाएगी और तात्कालिक सहायता स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की ऑन दी स्पॉट हुयी मौत ग्वालियर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: अतिथि शिक्षकों को राहत, मेरिट निर्धारण 2019 के सर्कुलर के तहत