प्रदीप चौधरी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर व्यापक प्रबंध, एडीएम, एसडीएम और संबंधित विभागों का अमला तैनात इंदौर, 28 जून 2025वर्षाकाल के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और बायपास मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए इंदौर जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह स्वयं स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वर्षा के दौरान यातायात बाधित न हो और नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। क्षेत्रवार व्यवस्थाएं: अर्जुन बड़ौदा क्षेत्र: एडीएम रोशन राय ट्रैफिक नियंत्रण के लिए टीम के साथ तैनात हैं। देवगुराड़िया क्षेत्र: एसडीएम अजय शुक्ला स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मानपुर क्षेत्र: एसडीएम राकेश परमार भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर यातायात दबाव कम कर रहे हैं। यातायात प्रबंधन के उपाय:इंदौर-उज्जैन रोड और मांगलिया फ्लाई-ओवर के निर्माण के कारण बायपास पर यातायात का दबाव बढ़ा है। सर्विस रोड पर गड्ढों और कमजोर मजबूती के चलते वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने निम्नलिखित डायवर्सन लागू किए हैं: मानपुर: इंदौर से देवास जाने वाले भारी वाहनों को गरोठ-बड़नगर-उज्जैन-देवास मार्ग पर डायवर्ट किया गया। देवगुराड़िया: इंदौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को डबलचौकी-चापड़ा मार्ग से भेजा जा रहा है। डकाच्या-जयपुरिया इंस्टिट्यूट-शिप्रा: इस क्षेत्र में भी डायवर्सन लागू किया गया। रोड मरम्मत कार्य:एनएचएआई द्वारा अर्जुन बड़ौदा और राला मंडल की सर्विस रोड पर डीएलसी और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय से बायपास पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिले में स्कूल वाहनों की सघन जांच: परमिट, फिटनेस, सीसीटीवी, और ड्राइवर की वर्दी पर विशेष ध्यान बड़नगर पुलिस ने धमकी देकर वसूली करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से भागने के बाद किया गिरफ्तार