उज्जैन।। जिले में स्कूल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार की उपस्थिति में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक पाटीदार और उनकी टीम ने स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, सीसीटीवी कैमरे, ड्राइवर के लाइसेंस, वर्दी, और परिचालक की उपस्थिति की जांच की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन और ड्राइवरों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। बिना वर्दी वाले ड्राइवरों को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही, बड़े वाहनों को तेजाजी चौक से डाबरी चौक तक न जाने की हिदायत दी गई। इससे पहले सोमवार और बुधवार को स्कूल प्रबंधन के साथ मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें सुरक्षा मानकों पर चर्चा हुई। जांच में कई जगह ड्राइवरों की वर्दी का अभाव पाया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में नवविवाहिता की आत्महत्या, लिपस्टिक से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट बायपास पर यातायात सुचारू रखने जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सक्रिय