कुसमी । सीधी ज़िले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुआरी में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिलों में तीन-तीन लोग सवार थे तेज रफ्तार होने के बजह से आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था एक ब्यक्ति की ऑन दी स्पॉट मौत हो गयी और अन्य 5 लोगों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

वही घटना की सूचना लगते ही कुसमी थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचकर घायलों को 108 की मदद से कुसमी अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच में जुट गए है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading