प्रदीप चौधरी।। भोपाल, 27 जून 2025: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से राज्य पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया है, जिसमें अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए पदों पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सीताराम सन्यासी को टीकमगढ़ से उमरिया, जितेंद्र सिंह को ए.टी.एस. इंदौर से जबलपुर, और अनिल कुमार पांडे को बड़वानी से पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह, सुषमा अग्रवाल को रीवा से भोपाल और गजेंद्र सिंह धाकड़ को ग्वालियर से पीटीएस, पचमढ़ी स्थानांतरित किया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों में महेंद्र सिंह मुजाल्दे को भोपाल में जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, और नीरज कुमार पांडे को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। यह तबादला आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार जारी किया गया है, जिसके तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक, भोपाल और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। उप सचिव, गृह विभाग, बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश को डिजिटल रूप से 27 जून 2025 को जारी किया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलेक्टर आशीष सिंह ने वर्षाकाल में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु बैठक ली मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी