प्रदीप चौधरी।

भोपाल, 27 जून 2025: मध्य प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मंदसौर, नीमच, गुना, सिंगरौली और दमोह जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, विदिशा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, सिधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिलों में 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना है।

राहत आयुक्त ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को अलर्ट रहने और आवश्यक करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस वायरलेस स्टेशन, भोपाल को यह संदेश तत्काल प्रसारित करने के लिए कहा गया है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और बारिश से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading