कंक्रीट डैम के नीचे से बह रहा पानी।

जानकारी देने के बाद भी जनपद पंचायत जवा और जिला पंचायत के अधिकारियों ने नही दिया ध्यान।

जवा। जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में सरपंच, सचिव, उपयंत्री और एसडीओ के मिलीभगत से ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यो में गुणवत्ताविहीन कार्य कराकर जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। जिसकी जानकारी संबंधित जनपद पंचायत जवा और जिला पंचायत सीईओ को भी दी गयी थी लेकिन इस भ्रष्टाचार पर किसी के द्वारा ध्यान नही दिया गया।


जिसका नतीजा है ग्राम पंचायत में बधा डैम नीचे से फूट गया। जो गुणवत्ता विहीन कार्यो की पोल खोल रहा है।


इसी तरह से ग्राम पंचायत के कई निर्माण कार्यो में भ्रस्टाचार किया गया है जिसकी जनपद पंचायत जवा के अधिकारियों के अलावा बाहर की टीम से जांच की जाए तो लाखों का घोटाला सामने आ सकता है।
लेकिन सवाल यही की इन गुणवत्ताविहीन कार्यो एवं हुए भ्रस्टाचार की जांच करे तो करे कौन?

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading