सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है योगित गुप्ता इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। छात्र राजनीति से जुड़े एन एस यू आई दिल्ली युनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष रोनक खत्री, बुधवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अध्यक्ष योगित गुप्ता के निमंत्रण पर इन्दौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इन्दौर में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कारों के काफिले एवं लवाजमे के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रांगण में प्रवेश किया, जहां अपने दर्जनों साथियों के साथ लम्बे समय से इंतजार कर रहे, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष योगित गुप्ता एवं उनके सेकड़ो साथियों ने पुष्पवर्षा के साथ उनकी अगवानी की। तदपश्चात छात्र नेता रोनक खत्री ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा छात्रों के साथ संवाद कर समस्याएं जानी।इस अवसर पर एन एस यू आई के दर्जनों छात्रों ने नारेबाजी के साथ बारी बारी से रोनक खत्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष योगित गुप्ता ने छात्रों की समस्याओं से श्री खत्री को अवगत कराया।इस दौरान युवा छात्र नेता रोनक खत्री ने छात्र समस्याओं को लेकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि युनिवर्सिटी में वैचारिक शक्ति होती है, यहीं से राजनीति के लिए कुशल नेतृत्व का उदय होता है, लेकिन भाजपा सरकार छात्र राजनीति से परे काम कर रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उनका दोहन कर रही है।उन्होंने कहा कि न्यू एज्युकेशन पालिसी स्टूडेंट के ऊपर थौपी जा रही है।श्री खत्री ने दिल्ली युनिवर्सिटी का एग्जाम्पल देते हुए कहा कि दस हजार एसेंशियल रीपिट के केस मेरी टेबल पर पड़े हैं।इस अवसर पर युनिवर्सिटी अध्यक्ष योगित गुप्ता ने छात्र संघ के चुनाव की पैरवी करते हुए उपस्थित छात्रों को आश्वस्त किया कि वे जब तक अध्यक्ष है, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे तथा छात्रों की हर समस्या के लिए संगठित होकर संघर्ष करेगें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवरी ग्राम पंचायत में गुणवत्ताविहीन बधे डैम की पहली ही बारिश में खुली पोल निजी कारों के अवैध टैक्सी संचालन पर इंदौर एयरपोर्ट पर RTO की बड़ी कार्रवाई