रीवा। रीवा में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरहटा पुलिस ने मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशे का कारोबार करने वालो को गिरफ्तार किया गया।चोरहटा थाना पुलिस द्वारा अमहिया थाना क्षेत्र में संचालित एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा गया जहां से करीब 23 लाख की नशीली टैबलेटस बरामद की गईं। उस दौरान पुलिस ने तीन सप्लायरों को मौके से गिरफ्तार किया जो लंबे समय से मेडिकल के कारोबार की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का धंधा करते थे। बरामद टैबलेटस प्रतिबंधित और उच्च नशे की श्रेणी में आती हैं जिनका उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के किया जाना कानूनन अपराध है। रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और नशे के इस अवैध नेटवर्क की जड़ें अन्य जिलों तक फैली हो सकती हैं। आगे की जांच के लिए फार्मेसी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि रीवा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन रीवा चलाया जा रहा है। और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इमरजेंसी के पचास साल : मीडिया या तानाशाही की आंखों पर बंधी पट्टी 71 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार।
You must be logged in to post a comment.