अनूपपुर । अनूपपुर जिले की चचाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 71 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह कार्यवाही एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन पर एएसपी इसरार मंसूरी और एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से आ रही सफेद जाइलो कार (MH-05-AX-0937) में गांजा तस्करी हो रही है सूचना पर रेस्क्यू तिराहा पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन गाड़ी भाग निकली जिसे विजय ग्राउंड के पास घेरकर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान कार के पार्ट्स के नीचे छिपाकर रखे 14 पैकेट गांजा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 7.18 लाख रुपये बताई गई। वहीं गाड़ी और अन्य सामान मिलाकर कुल 18 लाख से ज्यादा की ज़ब्ती हुई है।

पकड़े गए तस्करों में रिजवान खान (मुंबई) और शबाना अंजुम (नागपुर) से चाकू, नकदी और ATM कार्ड भी जब्त किए गए। दोनों पर NDPS और Arms Act की धाराओं में केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading