उज्जैन। बड़नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार, 24 जून 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब के साथ एक तूफान गाड़ी जब्त की। जब्त शराब और गाड़ी की कुल कीमत लगभग 6,43,800 रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। View this post on Instagram मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संगम चौराहा, बड़नगर पर नाकाबंदी की। एक तेज रफ्तार तूफान गाड़ी (नंबर MP-45-BB-1096) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर ग्राम अमला के पास गाड़ी को नाली में फंसा हुआ पाया। गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला, जबकि चालक धर्मेंद्र पिता भरतसिंह भाटी (30 वर्ष, निवासी ग्राम अकोलिया) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने अपने साथी का नाम घनश्याम पिता लक्ष्मण सिंह ढोली (निवासी ग्राम असावता) बताया। गाड़ी की तलाशी में 4 पेटी देशी प्लेन शराब, 5 पेटी बोल्ट बियर, 1 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की और एक खुली पेटी में 12 बोतल मैजिक मोमेंट व्हिस्की बरामद हुई। शराब के लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र और फरार घनश्याम के खिलाफ धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। धर्मेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि घनश्याम की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में 4-5 अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. जितेंद्र गोसर, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आर. रुपेश पर्ले, आर. संदीप बामनिया और म.आर. ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बस्तर : जब स्कूली रसोईये को पुलिस ने बनाया ईनामी माओवादी और मारा मुठभेड़ में! इंदौर नगर निगम के खिलाफ जनसंवाद से जन आंदोलन करेगी कांग्रेस