निगम कर वृद्धि के खिलाफ 22 निगम जोनों में होगा जनसंवाद, टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस करेगी जन आंदोलन

इंदौर: इंदौर नगर निगम द्वारा जल, संपत्ति, कचरा, शिक्षा और अन्य करों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में इंदौर शहर कांग्रेस 22 नगर निगम जोनों में जनसंवाद के माध्यम से जन आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, संगठन सह-प्रभारी सोमिल नाहटा, गजेंद्र सिसोदिया, और देवेंद्र मीणा की उपस्थिति में पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम चुनाव के दौरान शहर की जनता को टैक्स वृद्धि न करने का वचन दिया था, जिसे भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। इसके बावजूद, नगर निगम द्वारा टैक्स में की गई भारी वृद्धि से महंगाई की मार झेल रही जनता परेशान है और अपना विरोध जता रही है। इस मुद्दे पर इंदौर शहर कांग्रेस जनसंवाद के जरिए जन आंदोलन चलाएगी।

22 जोनों और 85 वार्डों में जनसंवाद का आयोजन
बैठक में तय किया गया कि शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल के संयुक्त नेतृत्व में 22 जोनों पर प्रभारी नियुक्त कर 85 वार्डों में जनसंवाद आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर #इंदौरमेयरटैक्समित्र हैशटैग के जरिए टैक्स वृद्धि के खिलाफ आक्रामक प्रचार किया जाएगा।

जनसंवाद का शेड्यूल
प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त संगठन प्रभारी की उपस्थिति में जनसंवाद का शेड्यूल निम्नलिखित है:

  • 27 जून 2025: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2
  • 28 जून 2025: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1
  • 29 जून 2025: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5
  • 30 जून 2025: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3
  • 2 जुलाई 2025: राऊ विधानसभा क्षेत्र
  • 3 जुलाई 2025: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4

इन जोनों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो वार्डों में जनसंवाद के जरिए टैक्स वृद्धि के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

कांग्रेस का आरोप: भाजपा की वादाखिलाफी
कांग्रेस नेताओं रवि जोशी, सुरजीत चड्ढा, और चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता से किए वादों को तोड़ा है। जब तक नगर निगम बढ़ाए गए टैक्स को वापस नहीं लेता, तब तक कांग्रेस यह जन आंदोलन जारी रखेगी।

बैठक में उपस्थित नेता
बैठक में सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमन बजाज, सुरेश मिण्डा, अफसर पटेल, महेंद्र रघुवंशी, राजू भदौरिया, देवेंद्र सिंह यादव, राकेश सिंह यादव, रमीज खान, अंसाफ अंसारी, रफीक खान, अनवर दस्तक, कुणाल सोलंकी, ओम सिलावट, राकेश सिलावट, प्रमोद द्विवेदी, राजा चौकसे, आनंद जैन कासलीवाल, प्रवेश यादव, किशोर डोंगरे, किरण जीरेती, शशि हाडा, शकुंतला बड़े, भरत जिनवाल, रुपेश लोदवाल, अभिषेक करोसिया, सुदेश डोंगरे, शैलेश कैमरे, सुबूर एहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरव जैन's avatar

By गौरव जैन

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading