रीवा । रीवा पुलिस अदिक्षक विवेक सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पूर्णतः अस्थायी रूप से कई निरीक्षक/कार्य, निरीक्षकों का फेरबदल किया है। जिनमें मुख्यरूप से जवा थाने में पदस्थ निरीक्षक गजेंद्र धाकड़ को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया जबकि अन्य कई निरीक्षकों को फेरबदल करते हुए थाना प्रभारी सिविल लाईन कमलेश साहू को थाना जवा की कमान सौंपी गई है। इसी तरह से कार्य. निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सिविल लाईन,कार्य. निरीक्षक विकास कपीस थाना प्रभारी समान को थाना प्रभारी सेमरिया,कार्य. निरीक्षक श्रृंगेश राजपूत थाना प्रभारी सेमरिया को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,कार्य. निरीक्षक विजय सिंह बघेल को पुलिस लाईन से थाना प्रभारी समान, कार्य. निरीक्षक जय प्रकाश पटेल थाना प्रभारी सिरमौर को थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर, उपनिरीक्षक अरविंद राठौर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को थाना प्रभारी गोविन्दगढ़ तथा उपनिरीक्षक दीपक तिवारी सायबर सेल रीवा को थाना प्रभारी सिरमौर में स्थानांतरण किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधायक रामेश्वर शर्मा ने तुड़वाया ताला, वहाँ निकला नाला मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश, आपराधिक प्रकरणों और जांच में संलिप्त कर्मियों की थानों में तैनाती पर रोक