प्रदीप चौधरी।। मंगलवार सुबह भोपाल के संत नगर में विधायक रामेश्वर शर्मा 305 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाइओवर का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फ्लाइओवर और इसके सर्विस रोड के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि एक प्रमुख नाले को लोहे की चादर से ढककर उस पर ताला लगा दिया गया था। श्री शर्मा ने तुरंत ताला तुड़वाया और अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा, “यह शहर का मुख्य नाला है। क्या आपको नहीं दिखता कि कोई इस पर कब्जा कर रहा है? बरसात से पहले इसकी सफाई करवाएं और सड़क का पानी इससे जोड़ा जाए ताकि जलभराव की स्थिति न हो।” View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में शिलांग पुलिस… सोनम के फ्लैट को तलाशा रीवा पुलिस अधीक्षक ने कई निरीक्षकों का किया फेरबदल,जारी की गयी सूची।