इंदौर:  

ग्राम मगरोडा, तहसील मल्हारगंज, जिला इंदौर में विकसित हो रही वैध कालोनी “प्रणाम परिसर” की सुरक्षा बाउंड्रीवाल को अवैध कालोनी काटने के इरादे से गुंडा तत्वों ने बीती रात ध्वस्त कर दिया। कालोनी के मालिक सुरेंद्र जैन, जो सुभराज डेवलपर्स एलएलपी के बैनर तले इस प्रोजेक्ट को संचालित कर रहे हैं, ने बताया कि सागर तिवारी और शक्ति कौशल के नेतृत्व में 50-60 गुंडों ने 15 जून 2025 की रात करीब 10 बजे जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल तोड़ दी।

आरोपियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों, जिनमें मदनमोहन प्रजापति शामिल हैं, को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील गालियां दीं। कुछ हमलावर शराब और मादक पदार्थों के नशे में थे। सागर तिवारी ने धमकाया, “मैं विधायक का भांजा हूं, शिकायत की तो जान से मार डालेंगे।” इस घटना से कालोनी के मालिकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

सुरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी कालोनी को टीएनसी, डायवर्शन, विकास अनुमति, कालोनाईजर लाइसेंस और रेरा रजिस्ट्रेशन जैसी सभी वैधानिक अनुमतियां प्राप्त हैं। घटना की शिकायत बाणगंगा थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने मौका मुआयना करने के बावजूद प्रभावशाली आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे गुंडों के हौसले बुलंद हैं, और क्षेत्र में बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

जैन ने पुलिस से मांग की है कि सागर तिवारी, शक्ति कौशल और उनके साथियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, साथ ही उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading