मनगवां – रीवा जिले के मनगवां पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 कुंटल 21 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया है।जिसकी कीमत 18 लाख आंकी गयी है इसके साथ ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 5 लाख नगदी समेत कुल कीमत 44 लाख का मशरूका के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व के अपराधो मे मेमोरेण्डम कथन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तस्दीक करने के बाद आरोपी भोले उर्फ जितेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम मनगवां के कब्जे से गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही क्लासिक स्कार्पियो वाहन कीमत लगभग 21 लाख रुपये व पाँच लाख नौ हजार नौ सौ नब्बे रुपये नगदी भी बरामद किया गया है एक आरोपी घटना के बाद से फरार है। इसके पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ रीवा जिले व डिडौरी जिले के थानो में भी एनडीपीएस एक्ट एवं थाना मनगवां मे आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीवद्ध है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसके संरक्षण में वर्षों से जवा और त्योंथर तहसील के टमस नदी में चल रहा अवैध बालू का उत्खनन एवं परिवहन? जहरीली शराब के साथ चोरी का खुलासा: उज्जैन पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
You must be logged in to post a comment.