उज्जैन पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 14 जून 2025 को बड़नगर में 3 आरोपियों से 29 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की महुआ शराब, 1.21 लाख का चोरी गया रोटावेटर और 8 लाख की महिंद्रा पिकअप वाहन (कुल कीमत 9.21 लाख) जब्त किए। आरोपियों ने एक सप्ताह पहले बड़नगर में रोटावेटर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का विवरणप्रकाशचंद चौहान (58) ने 7 जून 2025 को अपने घर के बाहर रखा रोटावेटर चोरी होने की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों अभिषेक भील (25), रोहित भील (24), और रितिक कीर (24) को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने चोरी का जुर्म कबूल किया। उनके खिलाफ धार जिले में चोरी और सट्टे के 17 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के नाम अभिषेक पिता राजाराम भील, घाटाबिल्लौद (2 अपराध: मारपीट) रोहित पिता वासुदेव भील, एकलदुना, धार (5 अपराध: चोरी) रितिक पिता नारायण कीर, घाटाबिल्लौद (4 अपराध: सट्टा, मारपीट) पुलिस कार्रवाईपुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और चोरी के तहत मामले दर्ज किए गए। पुलिस टीमनिरीक्षक अशोक पाटीदार, सउनि मानसिंह वास्कले, अंतर सिंह मंडलोई, नरेंद्र भूरिया, गोवर्धन दास बैरागी, प्रआर राहुल सिंह राठौर, महेश मोर्य, अजय चौहान, रुपेश पर्ले, नितेश रायकवार, मुकेश नागर, सैनिक अमर सिंह और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां पुलिस की कार्यवाही में 18 लाख का 1 क्विंटल 21 किलो 850 ग्राम गाजा सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार बच्चों के लिए फौजी तालीम! : आखिर महाराष्ट्र सरकार की यह नई योजना क्यों चिन्तित करने वाली पहल है?