कांग्रेस से निष्कासित पूर्व राजगढ़ सांसद और पूर्व चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जिनकी खुद की बारात नहीं निकली, उन्हें क्या पता बारात का घोड़ा कैसे चलता है?” कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है, जिसके बाद उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। निष्कासन पर तोड़ी चुप्पीगुना में पत्रकार वार्ता में लक्ष्मण सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने मुझसे लिखवाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैंने मना किया तो मुझे निकाल दिया। पार्टी में वही रह सकता है जो राहुल को पीएम बनने की बात कहे।” उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार को जिम्मेदार ठहराया और कांग्रेस के बयानों को राष्ट्रविरोधी बताया। सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद मैंने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए। सेना पर सवाल उठाना राष्ट्रविरोधी है।” उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और पार्टी के संचालन पर भी निशाना साधा। View this post on Instagram नई पार्टी पर विचारलक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जाएंगे। वे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर नई पार्टी बनाने पर विचार करेंगे, जिसमें हाईकमान जैसी व्यवस्था नहीं होगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती।” बीजेपी की तारीफ, MP सरकार पर सवालहाल ही में बीजेपी की तारीफ करने वाले लक्ष्मण सिंह ने कहा, “बीजेपी 20 साल से MP में सत्ता में है, अब बदलाव का वक्त है। ब्यूरोक्रेसी बेलगाम है, ड्रग्स का प्रकोप बढ़ रहा है। इंदौर की घटनाओं के पीछे नशा है। थानों के पीछे नशे का कारोबार चल रहा है। इसे नहीं रोका गया तो युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ेगा।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आतंकवाद के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र जरूरी खुले में पेशाब करने से रोका तो युवक की कर दी हत्या, परिजनों ने लाश रखकर किया चक्काजाम