कुठिला गांव में सीमांकन करने गयी राजस्व की टीम एवं किसानों के साथ आदिवासियों ने की अभद्रता


शासकीय कार्य मे डाला गया बाधा।

अतरैला जवा । रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम कुठिला आदिवासी प्लाट बस्ती में सीमांकन करने गयी जवा राजस्व की टीम और किसानो के साथ दबंग आदिवासियों ने शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुए अभद्रता की और एसटी/ एससी का धौस दिखाते हुए गाली गलौज की तथा सीमांकन के दौरान पिलर तार लगाने पर मारपीट पर उतारू हो गए थे। आदिवासियों का कहना है कि हम सीमांकन को नही मानते है जहा हम कब्जा कर लिए वही मेरा है।

बता दे कि पूर्व में 24 मई 2025 को किसान द्वारा अपने आराजी नंबर-176/6 एवं 110/2 में आवारा पशुओं से बचने के लिए पिलर और कांटेदार तार लगा रहे थे तभी अतरैला पुलिस के सामने आदिवासियों द्वारा गाली गलौज करते हुये मारपीट करने को उतारू हो गए थे। जिसकी शिकायत पर अतरैला पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

जिसका नतीजा है कि दिनांक 10/06/25 को सीमांकन के दौरान वही पुनरावृति हुई और अतरैला पुलिस तमाशबीन बनी रही।
यदि अतरैला थाना प्रभारी चाहे तो ऐसी घटना न हो लेकिन उनके कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

किसान ने बताया कि विषयांकित के संबंध में 24 मई 2025 को थाना अतरैला में आवेदन दिया गया था जिसमे पुलिस द्वारा मौखिक रूप से सीमांकन कराने को कह कर चलते बने थे जिसके सीमांकन हेतु तहसील कार्यालय जवा में आवेदन दिया गया इसके बाद तहसीलदार द्वारा 10 जून 2025 की तारीख नियत की गई थी।
जिसमे क्रमशः राजस्व निरीक्षक रामरतन पाण्डेय,राजस्व निरीक्षक अत्तरैला, देवानन्द चौधरी पटवारी हल्का गाढ़ा, जानेंद्र दाहिया पटवारी हल्का अतरैला, रजनीश द्विवेदी पटवारी हल्का जोन्हा, कमल तिलवार पटवारी हल्का देवखर एवं प्रियंका सिंह पटवारी हल्का कुठिला ने मौके पर उपस्थित होकर समयानुसार 10 बजे सुबह आराजी नं. 176/6 का सीमांकन करने लगे।

दोपहर 12 बजे सीमांकन पूर्ण होने के बाद आराजी की बाउन्ड्री करने में हम लोग जैसे ही लग गये तभी कुठिला प्लाट के छेदी कोल पिता मथुरा प्रसाद कोल, ग्रामीण में प्रचलित नाम के अनुसार टिकरहिबा आदिवासी पति छेदीलाल कोल, पोखरहिबा आदिवासी पति दादूलाल कोल, कल्लू आदिवासी पिता सुनके कोल एवं सभी आदिवासी समेत पूरे तिराहे से लेकर पूरी बस्ती के आदिवासी समाज के लोग पूरे परिवार के लाठी-डंडे और धारदार औजार लेकर गाड़े गये बाउन्ड्री के समस्त लोहे के एंगलो को उखाड़ने लगे और अपने घर के अन्दर रख लिये तथा गाली गलौज करते हुये हम लोगों को मारने दौड़ पड़े थे। उस दौरान उपस्थित राजस्व अमले को भी गाली गलौज कर भगा दिये और हम किसान भी अपना बचाव कर भाग निकले। जबकि अतरैला थाना से निहत्थे आये 3 की संख्या में नगर सैनिक वाले पुलिस मौजूद थे।

जिस तरह से आदिवासियों का समूह जबरन रोड के दूसरी तरफ स्थित आराजी पर जबरजस्ती कब्जा करने में आमादा है एक दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है लेकिन अतरैला पुलिस के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके सम्बंध में संबंधित अधिकारियों को प्रार्थीगण के सूचना दी जा चुकी है।

वही प्रार्थीगण रामनरेश सिंह, जयगोपाल सिंह,इन्द्रपाल सिंह,पंचम सिंह,छविलाल सिंह ने शासन प्रशासन से
किये गये सीमांकन के अनुरूप कब्जा दखल दिलाने हेतु विशेष पुलिस बल की सहायता दिलाये जाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading