रीवा । रीवा के निराला नगर वार्ड क्रमांक-9 आदिवासी बस्ती में उल्टी दस्त की भयंकर बीमारी का प्रकोप देखने को मिला। जिससे 24 घंटे के अंदर ही एक के बाद एक सिलसिले बार तरीके से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य 5 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार लोग कहीं वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे जहां से लौटने के बाद परिवार को लोगों की हालत बिगड़ने लगी और सभी को उल्टी दस्त शुरु हो गए।जिसके चलते परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 लोग अभी भी बीमार है जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है उधर पूरे मामले में पीड़ित परिवार ने इलाज में अनदेखी के साथ ही अंत्येष्टि के लिए भी कोई सहायता राशि न देने का आरोप लगाया है। View this post on Instagram पीड़ित परिवार के मुताबिक अब तक कोई भी जन प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही किसी तरह की कोई सहायता राशि दी गई है। आरोप लगाया गया है कि 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और 5 लोगों के गंभीर बीमार होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीमांकन को नही मानते कुठिला प्लाट के आदिवासी, पट्टे की जमीन को हथियाने के लिए करते है गाली गलौज व मारपीट राजा रघुवंशी की हत्या के मामले नए खुलासा