उज्जैन: पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने 11 जून 2025 को झलारिया फंटा, उज्जैन रोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जप्त की गई। घटना का विवरण:मुखबिर की सूचना पर बड़नगर पुलिस ने झलारिया फंटा, उज्जैन रोड पर कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति सफेद थैली में प्लास्टिक की कैन लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन पिता राजेंद्र सोलंकी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मोलाना बताया। कैन की जांच में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 417/2025, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। सराहनीय योगदान:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक हेमंत कटारे, सहायक उपनिरीक्षक अंतर सिंह मण्लोई, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे और आरक्षक बनेसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मार्गदर्शन:यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में की गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “MFIN द्वारा थांदला, झाबुआ में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन” प्रदेश में गिट्टी क्रेशर: हड़ताल, अवैध उत्खनन और दुर्घटनाओं का अपडेट