घटना के विरोध मे सकल हिंदू समाज के आव्हान पर झिरनिया नगर के व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद।

किया गया धरना प्रदर्शन

खरगोन । ईद के दिन अम्बाडोचर गांव में कुछ लोगो ने गौवंश की हत्या कर दी थी जिसकी सूचना लगते ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन व ग्रामीणों ने पहुचकर हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल खरगोन भेज दिया था।

उसी क्रम में आज हिन्दू समाज ने झिरनिया नगर बंद का आह्वान किया था जिसमें सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर समर्थन दिया।
वही लोगो ने आरोपियों के घरों पर  बुलडोजर चलाने और 20 से अधिक लोगो पर कार्यवाही की मांग की है।

वही ग्रामीणों ने सहायक सचिव समीर खान और उपसरपंच सत्तार पर आरोपियों को आर्थिक सहयोग व संरक्षण देने का आरोप लगाया है।


भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य और एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल को कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
जिसमे एसडीएम ने अन्य आरोपियो और अवैध अतिक्रमण की जाॅच करने का आश्वासन दिए है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading