परिजनों ने थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल को धन्यवाद किये प्रेषित। जनेह । रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम द्वारा 15 वर्षीय बालक व बालिका को 5 दिवस के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को किया गया मुपुर्द। View this post on Instagram थाना जनेह अंतर्गत ग्राम टंगहा से दिनाँक 03/06/25 को फरियादी की 15 वर्षीय लड़की घर से स्कूल जाने को बोलकर निकली थी जो घर वापस नही आई। फरियादी की रिपोर्ट पर से लड़की नाबालिक होने पर थाना जनेह में अपराध क्र. 134/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया एवं दिनाँक 07/06/25 को ग्राम ददरी से फरियादी का 15 वर्षीय लड़का घर से बिना बताये कहीं चला गया लड़का नाबालिक होने से फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनेह में अपराध क्र. 138/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अपहृत बालक व बालिका की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह व उनकी टीम द्वारा अपहृत बालक व बालिका की पता तलाश आस पास के क्षेत्र, संभावित ठिकानों, नात रिस्तेदारियों मे, मुखबिरी लगाकर अपहृत बालक व बालिका को दिनांक 09/06/25 को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी, कन्हैया सिंह बघेल, सउनि विमल सिंह, आर. 1152 अतुल सिंह, आर. 715 अखिलेश मौर्य, आर. 1225 विभवनाथ शुक्ला, आर. 1079 राहुल कुमार की सराहनीय भूमिका थी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ओयो रूम्स में महिला का मर्डर, 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने 2 बच्चों की मां को 17 बार चाकू घोंपा अम्बाडोचर गांव में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी, पूरे गांव में मचा हड़कंप